विराट ने इतना बड़ा फैसला लिया, उन्होंने किसी से बात तो की होगी : ईशांत शर्मा

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 11:36 PM (IST)

खेल डैस्क : विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए इशांत ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं खासकर उनकी की शानदार फिटनेस देखते हुए। इशांत ने कहा कि वह परिपक्व हैं। उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं। उनके संन्यास लेने के बाद मैंने उनसे बात नहीं की। लेकिन हर कोई जानता है कि जब तक आप खेल रहे हैं, तब तक जितना संभव हो उतना सामान्य रहना महत्वपूर्ण है। इसलिए विराट के साथ मेरी दोस्ती है। हमने कभी भी किसी चीज को थोपने की कोशिश नहीं की है।


इशांत ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हम इंसान हैं। और हम अच्छे दोस्त हैं। वह जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और उन्होंने किसी से बात की होगी। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। हां, मैं हैरान था। क्योंकि वह कम से कम 2-3 साल और खेल सकते थे। वह 40 साल तक खेल सकते थे। 

कोहली के बारे में आगे बात करते हुए इशांत ने कहा कि उनकी दिनचर्या जिस तरह की है, उसे देखते हुए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें 10,000 रन बनाने चाहिए थे। यह एक अलग बात है। पहले फिटनेस की बात करें। अगर आप फिट हैं तो आप 10,000 रन बना सकते हैं। आप 500 विकेट ले सकते हैं। आप जब तक चाहें खेल सकते हैं। लेकिन 36 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस ही इसका जवाब है।


वहीं, इशांत ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी पर कहा कि अगर बुमराह फिट हैं तो मैं कहूंगा कि बुमराह। वह पहली पसंद हैं। उनके पास इतना अनुभव है। लेकिन अगर वह सभी पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो जाहिर तौर पर शुभमन गिल। बुमराह पहले भी कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल उनकी फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। बुमराह ने दो साल पहले पीठ की सर्जरी करवाई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News