Lin Dan की विश्व चैम्पियनशिप उपलब्धि का अनुकरण करना चाहता हूं: प्रमोद भगत

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 07:21 PM (IST)

नई दिल्ली : पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत विश्व चैम्पियनशिप में पांच एकल खिताब जीतकर महान खिलाड़ी लिन डैन की उपलब्धि का अनुकरण करने के साथ 2024 पेरिस खेलों में पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहते हैं। भारत के 34 साल के खिलाड़ी ने पिछले महीने टोक्यो में पुरूष एकल एसएल-3 क्लास में अपना चौथा विश्व खिताब हासिल किया। इस खिताब से उनके विश्व चैम्पियनशिप में कुल पदकों की संख्या 11 हो गयी जिसमें सभी वर्गों में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

 

भगत ने 2013 डार्टमंड और 2019 बासेल चरण में पुरूष युगल में 2 स्वर्ण पदक जीते, दो रजत पदक 2015 स्टोक मांडेविले और इस साल तोक्यो में युगल में आये। उन्होंने 2007 और 2017 में 2 एकल कांस्य पदक के अलावा 2007 में पुरूष युगल का कांसा जीता।

 

भगत ने कहा- मैं एकल में लिन डैन की तरह 5 बार का विश्व चैम्पियन बनना चाहता हूं। मेरा एक लक्ष्य यही है और साथ ही 2024 पैरालम्पिक का स्वर्ण पदक जीतना भी है। 2 बार के ओलिम्पिक चैम्पियन लिन डैन 5 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। भगत 2007 और 2017 विश्व चैम्पियनशिप को छोड़कर सभी चरण के फाइनल में पहुंचे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News