आरोन फिंच ने जब चौकों-छक्कों से ही बना दिए 124 रन, लगाए इतने छक्के

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 02:04 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान आरोन फिंच की जिमबाब्वे के खिलाफ खेली गई ऐतिहासिक पारी को दो साल पूरे हो गए हैं। फिंच ने टी-20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने के लिए केवल 76 गेंदों का ही सामने किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 10 छक्के निकले थे। 

टी-20 इंटरनैशनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

PunjabKesari

172 आरोन फिंच, (76 गेंद, 16 चौके, 10 छक्के) बनाम जिमबाब्वे
162* हजरतुल्लाह जजई, (62 गेंद, 11 चौके, 16 छक्के) बनाम आयरलैंड
156 आरोन फिंच, (63 गेंद, 11 चौके, 14 छक्के) बनाम इंगलैंड
145* ग्लेन मैक्सवेल, (65 गेंद, 14 चौके, 9 छक्के) बनाम श्रीलंका
145* माइक हस्सी (56 गेंद, 5 चौके, 14 छक्के) बनाम नीदरलैंड

ओवरऑल टी-20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

175* क्रिस गेल (66 गेंद, 13 चौके, 17 छक्के) बनाम आरसीबी
172 आरोन फिंच, (76 गेंद, 16 चौके, 10 छक्के) बनाम जिमबाब्वे
162* एच. मस्काजदा, (71 गेंद, 14 चौके, 11 छक्के) बनाम ईगल्स
162* हजरतुलाह जजई, (62 गेंद, 11 चौके, 16 छक्के) बनाम आयरलैंड
161 एडम लीथ, (73 गेंद, 20 चौके, 7 छक्के) बनाम नॉट्र्स

ये रिकॉर्ड भी फिंच के नाम

Sports

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के साथ ही फिंच ने एक और कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए डी आर्ची शॉर्ट (46) के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहले विकेट के लिए 223 रनों की साझेदारी की। टी20 में इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और केन विलियम्सन के नाम था। दोनों ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 171 रनों की साझेदारी की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News