ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2026 - 03:50 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन छक्कों के मामले में कुछ नाम सबसे ऊपर नजर आते हैं। ताकत, टाइमिंग और बड़े मैचों में दबदबे की बदौलत इन बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया है। इस खास सूची में एशिया से लेकर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड तक के दिग्गज शामिल हैं।

1. शाहिद अफरीदी (50 छक्के)

Shahid Afridi
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस सूची में शीर्ष पर हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50 छक्के जड़े।

2. रोहित शर्मा (49 छक्के)

Sports
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर हैं। हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी क्लास और पावर का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 49 छक्के लगाए हैं।

3. क्रिस गेल (45 छक्के)

Chris Gayle
वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम इस सूची में तीसरे नंबर पर है। गेल ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ 45 छक्के जड़कर अपनी तूफानी छवि को और मजबूत किया।

4. सनथ जयसूर्या (41 छक्के)

Sanath Jayasuriya
श्रीलंका के महान ओपनर सनथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 छक्के अपने नाम किए।

5. जोस बटलर (29 छक्के)

Jos Buttler
इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों में अब तक 29 छक्के लगाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News