क्रिकेट के मैदान में कब होगी धोनी की वापसी, सामने आई बड़ी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 09:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट फैंस के दिल में इन दिनों एक ही सवाल है और वो ये कि पूर्व भारतीय कप्तान रह चुके विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कब वापसी करेंगे। इस बारे में अब नई जानकारी सामने आई है जिस मुताबिक धोनी वेस्टइंडीज के साथ दिसम्बर में खेली जाने वाली सीरीज के साथ टीम इंडिया (Team India) में वापसी करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में खेल सकते है 

 ms dhoni images, ms dhoni photos, dhoni images, महेंद्र सिंह धोनी फोटो

वेस्टइंडीज के साथ भारत 6 दिसम्बर से वनडे और टी20 सीरीज खेलेगा। इससे पहले उनके किसी भी मैच में खेलने की खबर नहीं है। यदि इस सीरीज में भी धोनी वापस नहीं लौटते तो फैंस को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में धोनी की वापसी जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान ही संभव होगी जो 5 जनवरी से 19 जनवरी तक खेली जाएगी। 

महेंद्र सिंह धोनी की आर्मी की ट्रेनिंग

 ms dhoni images, ms dhoni photos, dhoni images, महेंद्र सिंह धोनी फोटो

गौर हो कि इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी ने भारतीय टीम से दूरी बनाई हुई है। पहले उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद धोनी आर्मी की ट्रेनिंग पर 15 दिनों के लिए कश्मीर चले गए। 15 अगस्त को वापस लौटने के बाद जब उनके दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ टी20 सीरीज में खेलने की खबरें आई तो उन्होंने इसके लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। 

 ms dhoni images, ms dhoni photos, ms dhoni army image, dhoni images, महेंद्र सिंह धोनी फोटो


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News