रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, अब यह बल्लेबाज ही आगे

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 09:35 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फ्लोरिडा के मैदान पर विंडीज टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 में टीम इंडिया को तूफानी शुरूआत दी। तीसरे मैच में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित ने फिट होने के बाद अपने बल्ले से जौहर दिखाया और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा के नाम अब इंटरनेशनल करियर में 477 छक्के हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 476 छक्के लगाए थे। देखें रिकॉर्ड-

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
553 क्रिस गेल, विंडीज
477 रोहित शर्मा, भारत
476 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
398 ब्रेंडन मैकुलम, न्यूजीलैंड
379 मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड

Rohit Sharma, Shahid Afridi, Most six in international career, WI vs IND, Team india, cricket news in hindi, रोहित शर्मा, शाहिद अफरीदी, अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक छक्के, WI बनाम IND, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार हिंदी में

टी-20 आई सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी 
यही नहीं रोहित शर्मा ने 33 रन की पारी खेलने के साथ ही टी-20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित के अब 3487 रन हो गए हैं। देखें रिकॉर्ड-
3487 रोहित शर्मा, भारत
3446 मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
3308 विराट कोहली, भारत
2940 पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड
2855 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर 5 बार 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 30 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह साफ करता है कि रोहित कितनी तूफानी शुरूआत टीम को देते हैं। वह बतौर ओपनर भी 3 हजार रन पूरे कर चुके हैं।

Rohit Sharma, Shahid Afridi, Most six in international career, WI vs IND, Team india, cricket news in hindi, रोहित शर्मा, शाहिद अफरीदी, अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक छक्के, WI बनाम IND, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार हिंदी में

सीरीज में रोहित शर्मा अब तक
पहला मैच 64, दूसरा मैच 0, तीसरा मैच 11, चौथा मैच 33

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
अगर टी-20 इंटरनेशनल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट देखी जाए तो रोहित शर्मा यहां भी टॉप पर बैठे हैं। उन्होंने विंडीज टीम के खिलाफ ही सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। देखें रिकॉर्ड-
39 - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज
34 - एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड
34 - हजरतुल्लाह बनाम वेस्टइंडीज
31 - क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया
30 - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड
30 - क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News