क्या मुंबई इंडियंस से बदला लेंगे? धोनी के जवाब ने बंद कर दी कमेंटेटर की बोलती

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 08:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2020 का पहला मैच खेला गया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टूर्नामेंट से पहले टाॅस के दौरान जब कमेंटेटर क्या उनके दिमाग में बदला लेने का ख्याल है। इस पर धोनी ने कुछ ऐसा रिप्लाई किया कि कमेंटेटर की बोलती बंद हो और लोगों का दिल जीत लिया। 

कमेंटेटर की बात का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, एक जेंटमैन खेल होने के नाते आप बदला लेने के बारे में नहीं सोचते (मुंबई के खिलाफ। आप अपनी गलतियों के बारे में सोचते हैं। धोनी ने इस दौरान अपनी टीम के साथियों की प्रशंसा की। अन्य टीमों को छह दिनों के लिए क्वरांटाइन होना पड़ा था जबकि सीएसके को 14 दिनों का था। 

धोनी ने कहा, वह टीम के प्रत्येक सदस्य की सराहना करते हैं। क्वारंटाइन में पहले छह दिन बहुत मुश्किल थे। लगा कि प्रत्येक व्यक्ति ने उस समय का अच्छी तरह से उपयोग किया है और कोई निराश नहीं हुआ। अभ्यास की सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। पहले 14 दिनों के बाद बाहर निकलना अच्छा था। गौर हो कि मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है जिसने 4 बार खिताब जीता है वहीं सीएसके भी कम नहीं है और 3 बार ट्राॅफी जीती है। 

इस दौरान सोशल मीडिया पर लोग महेंद्र सिंह धोनी की दाढ़ी की चर्चा करते हुए नजर आए। धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान खेला था। इसके बाद लगातार वह क्रिकेट से दूर थे। कोरोना के कारण जब आईपीएल टला तो वह अपने रांची स्थित घर में ही रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया जिसका नतीजा अभी दिख रहा है। वह पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News