वोल्फ ने जीता हीरो महिला इंडियन ओपन, अनिका सर्वश्रेष्ठ भारतीय

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 07:47 PM (IST)

गुरूग्राम : भारत की शीर्ष अमेच्योर गोल्फर अनिका वर्मा रविवार को यहां हीरो महिला इंडियन ओपन के अंतिम दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर पांचवें स्थान पर रहीं। अनिका ने कुल तीन अंडर पार 285 का स्कोर बनाया। 15 साल की अनिका देश की सर्वश्रेष्ठ पेशेवर गोल्फर त्वेसा मलिक से एक शाट आगे रहीं जिन्होंने एक अंडर 287 के कुल स्कोर से संयुक्त छठा स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीन वोल्फ ने अंतिम दौर में एक भी बोगी नहीं की और 69 का कार्ड खेलकर पहला लेडीज यूरोपीयन टूर खिताब हासिल किया। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 277 रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News