Women T20 World Cup की शुरूआत, जानें कब-कब हैं भारतीय टीम के मुकाबले

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 09:11 PM (IST)

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गुरुवार से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के नौवें संस्करण में होने वाले भारतीय टीम के मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है। कल से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत का अभियान शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। वहीं भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार छह अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष 10 टीमें दो समूहों में तीन से 20 अक्टूबर तक खिताब के हासिल करने के लिए स्पर्धा करेंगी। सभी टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने के बाद, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम रिकॉडर् छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है। वहीं ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड है।


भारतीय टीम के मैच का कार्यक्रम तिथि के अनुसार इस प्रकार है:-
शुक्रवार 4 अक्टूबर...भारत बनाम न्यूजीलैंड....शाम 7:30........ग्रुप ए...............दुबई
शनिवार 6 अक्टूबर....भारत बनाम पाकिस्तान.दोपहर 3:30.......ग्रुप ए...............दुबई
बुधवार 9 अक्टूबर.......भारत बनाम श्रीलंका....शाम 7:30..........ग्रुप ए..............दुबई 
रविवार 13 अक्टूबर......भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया..शाम 7:30........ग्रुप ए............शारजाह 
गुरुवार 17 अक्टूबर......क्वालीफाई करने पर......शाम 7:30....पहला सेमीफाइनल..दुबई 
शुक्रवार 18 अक्टूबर.....क्वालीफाई करने पर.....शाम 7:30...दूसरा सेमीफाइनल...शारजाह 
रविवार 20 अक्टूबर....क्वालीफाई करने पर.....शाम 7:30.........फाइनल............दुबई


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, ऋषा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह


भारतीय टीम का महिला विश्व कप में प्रदर्शन
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर अगर नजर दौड़ाएं तो भारत ने अब तक हुए 8 संस्करण में कभी भी महिला टी20 विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि, 4 बार सेमीफाइनल में पहुंचा है और 2020 फाइनल में खेला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News