SRH vs RR : अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बने

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप साबित हुए और जोफ्रा आर्चर की इनिंग की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट हो गए। इसी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार डक (शून्य) पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 

अभिषेक शर्मा टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं इससे पहले इस मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे थे जिन्होंने 6 इनिंग्स में 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था। तीसरे नम्बर पर लिस्ट में एक और बड़ा खिलाड़ी संजू सैमसन हैं जो 2024 में 6 बार टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में आउट हुए थे। अंत में गुरकीरत सिंह मान हैं जो 2013 में एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में 5 बार शून्य पर आउट हुए थे। 

टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा 'डक'

7 - अभिषेक शर्मा, 2026 में (18 पारियां)
6 - रोहित शर्मा, 2018 में (32 पारियां)
6 - संजू सैमसन, 2024 में (32 पारियां)
5 - गुरकीरत सिंह मान, 2013 में (19 पारियां) 

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा 

अभिषेक ने मौजूदा IPL सीजन की पांच इनिंग्स में एक अर्धशतक के साथ 129 रन बनाए हैं इस दौरान उनका हाइएस्ट 74 रहा है। अभिषेक ने 25.80 की औसत और 215.00 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं। 

28 गेंदों पर 74 रन बनाम पंजाब किंग्स 
2 गेंदों पर 0 बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स
21 गेंदों पर 48 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 
8 गेंदों पर 7 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News