INDW vs SLW : भारत ने हासिल की महिला विश्व कप की सबसे बड़ी जीत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 10:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद जोरदार वापसी की है। श्रीलंका के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 82 रन से बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। इस दौरान शैफाली वर्मा के 43, स्मृति मंधाना के 50, हरमनप्रीत कौर के 52 रनों की बदौलत भारत ने 172 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम 19.5 ओवर में 90 रन पर ही ऑलआऊट हो गई और 82 रन से मुकाबला गंवा दिया। भारत के लिए अरुंधति और शोभना ने 3-3 विकेट लिए। भारत के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। यह महिला विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी रही।
 

 

टीम इंडिया : 172-3 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सधी हुई शुरूआत की। भारतीय ओपनर्स शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। स्मृति ने 38 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें कंचना और चमारी ने रन आऊट किया। इसी ओवर की अगली गेंद पर शैफाली भी आऊट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौन ने एक छोर संभाला और रन बनाए। इस दौरान जेमिमा 10 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आऊट हुई। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
 

 


श्रीलंका : 90-10 (19.5 ओवर)
श्रीलंका की शुरूआत भी खराब रही। पहली ही ओवर में विष्मी बिना रन बनाए रेणुका ठाकुर सिंह का शिकार हो गई। अगले ओवर में श्रेयांका ने भी श्रीलंकाई कप्तान चमारी को 1 रन पर आऊट कर बड़ा झटका दे दिया। तीसरे ओवर में रेणुका ने फिर अटैक किया और हर्षिता 3 का विकेट निकालकर श्रीलंका का स्कोर 6 रन पर तीन विकेट कर दिया। श्रीलंका के लिए मध्यक्रम में केविशा ने 22 गेंदों पर 21 तो विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का ने 22 गेंदों पर 20 रन बनाए। एमा ने भी 19 रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3, आषा शोभना ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लीं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 : 

भारत : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह 

श्रीलंका : विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News