विश्व कप के दौरान पिच में घुसने पर चार को जेल की सजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 01:53 PM (IST)

मास्कोः रूस में विश्व कप फाइनल के दौरान पुलिस की पोशाक पहनकर पिच तक पहुंचे ‘पूसी रायट फेमीनिस्ट पंक ग्रुप’ के चार सदस्यों को 15 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई गई है।           
PunjabKesari

मास्को की अदालत ने वेरोनिका निकुलशिना, ओल्गा कुराचेवा, ओल्गा पाखतुसोवा और प्योतर वेरजिलोव को 15 दिन जेल की सजा सुनाई और साथ ही तीन साल तक इनके खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों पर पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
PunjabKesari

इन चारों को दर्शकों के बर्ताव से जुड़े नियमों के घोर उल्लंघन का दोषी पाया गया और इस आरोप के अंतर्गत उन्हें अधिकतम सजा दी गई है। वेरजिलोव मीडियाजोना वेबसाइट के संस्थापक हैं जो विभिन्न अधिकारों के लिए लडऩे वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई से जुड़ी खबरें छापते हैं।          
PunjabKesari
ये चारों रविवार को मास्को के लुजनिकी स्टेडियक की पिच पर पहुंच गए थे जिससे फ्रांस और क्रोएशिया के बीच चल रहे विश्व कप फाइनल के दूसरे हाफ का खेल कुछ देर रोकना पड़ा था। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों जैसे विश्व के बड़े नेता मौजूद थे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News