विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप – मुरली कार्तिकेयन होंगे शीर्ष भारतीय ,क्या मिलेगा इस बार स्वर्ण

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) में पहली बार होने जा रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।वैसे तो विश्व शतरंज में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जगजाहिर है पर विश्व जूनियर का खिताब 10 वर्षो से भारत नहीं आया है ।  15 अक्टूबर से लेकर प्रतियोगिता 25 अक्टूबर तक खेली जाएगी । विश्व शतरंज संघ नें खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है और 49 देशो के 188 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे । प्रतियोगिता के टॉप सीड ईरान के ग्रांड मास्टर अमीन ताबतबाई (2642) होंगे । जबकि भारतीय शीर्ष खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन (2617) को दूसरी वरीयता दी गयी है तो वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन और पिछले वर्ष के कांस्य पदक विजेता अरविंद चितांबरम (2609) तीसरे वरीय खिलाड़ी होंगे । बालक वर्ग मे भारत की नजर नन्हें आर प्रग्गानंधा ( 2567) पर भी होगी जिन्हे आठवीं वरीयता दी गयी है । अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों मे हर्षा भारतकोठी (2530) को 13वीं ,विशाख एनआर (2529) को 14 वीं ,इनियन पी (2509) को 16वीं वरीयता दी गयी है ।

बालिका वर्ग में भारत की चुनौती थोड़ी कड़ी है ,शीर्ष वरीयता चीन की हु जिनेर (2507) को दी गयी है जबकि भारत की शीर्ष खिलाड़ी आर वैशाली (2385) को पाँचवीं वरीयता मिली है । भारत की एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्या देशमुख (2358) को नौवीं ,रक्षिता रवि (2310 ) को 14वीं तो वन्तिका अग्रवाल (2283) को 18वीं वरीयता मिली है ।

PunjabKesari

भारत के शतरंज इतिहास में अब तक सबसे पहले विश्वनाथन आनंद 1984 में फिलीपींस में विश्व जूनियर चैम्पियन बने थे उनके बाद 2004 में पेंटाला हरिकृष्णा कोच्चि में ,2008 में अभिजीत गुप्ता टर्की में  पुरुष वर्ग में यह खिताब जीतने वाले अंतिम भारतीय खिलाड़ी थे ।

PunjabKesari

बालिका वर्ग में सबसे पहले विश्व खिताब 2001 में भारत की कोनेरु हम्पी नें ग्रीस में ,2008 में हरिका द्रोणावल्ली नें टर्की में तो 2009 में अर्जेन्टीना में सौम्या स्वामीनाथन नें आखिरी बार यह खिताब अपने नाम किया था ।

बालक वर्ग शीर्ष 20 खिलाड़ी विश्व जूनियर 2019 

Starting rank

No.     Name FideID FED Rtg
1   GM Tabatabaei M.Amin 12521213 IRI 2642
2   GM Karthikeyan Murali 5074452 IND 2617
3   GM Aravindh Chithambaram Vr. 5072786 IND 2609
4   GM Kollars Dmitrij 12909572 GER 2587
5   GM Albornoz Cabrera Carlos Daniel 3518736 CUB 2581
6   GM Sargsyan Shant 13306766 ARM 2580
7   GM Shtembuliak Evgeny 14113325 UKR 2577
8   GM Praggnanandhaa R 25059530 IND 2567
9   GM Hakobyan Aram 13306677 ARM 2561
10   GM Santos Ruiz Miguel 22291482 ESP 2560
11   IM Gholami Aryan 12513342 IRI 2554
12   IM Gazik Viktor 14928752 SVK 2546
13   GM Harsha Bharathakoti 5078776 IND 2530
14   GM Visakh N R 25012223 IND 2529
15   IM Lobanov Sergei 24183750 RUS 2516
16   GM Iniyan P 25002767 IND 2509
17   IM Khanin Semen 4111990 RUS 2507
18   GM Kuybokarov Temur 14203049 AUS 2501
19   IM Nigmatov Ortik 14202131 UZB 2494
20   IM Arjun Kalyan 35018701 IND 2483

बालिका वर्ग शीर्ष 20 खिलाड़ी विश्व जूनियर 2019 

Starting rank

No.     Name FideID FED Rtg sex
1   WIM Zhu Jiner 8608059 CHN 2507 w
2   IM Tsolakidou Stavroula 4264312 GRE 2431 w
3   FM Salimova Nurgyul 2915138 BUL 2415 w
4   WIM Shuvalova Polina 24171760 RUS 2412 w
5   WGM Vaishali R 5091756 IND 2385 w
6   FM Assaubayeva Bibisara 13708694 KAZ 2381 w
7   WIM Narva Mai 4500512 EST 2378 w
8   WFM Potapova Margarita 14126869 RUS 2377 w
9   WIM Divya Deshmukh 35006916 IND 2358 w
10     Berdnyk Mariia 14137054 UKR 2349 w
11   WIM Dordzhieva Dinara 24157570 RUS 2335 w
12   WIM Munkhzul Turmunkh 4901878 MGL 2332 w
13   FM Antova Gabriela 2915235 BUL 2318 w
14   WIM Rakshitta Ravi 25073230 IND 2310 w
15   WIM Song Yuxin 8614300 CHN 2292 w
16   WFM Li Yunshan 8607664 CHN 2289 w
17   WIM Solozhenkina Elizaveta 34106615 RUS 2283 w
18   WIM Vantika Agrawal 25050389 IND 2283 w
19     Yakubbaeva Nilufar 14204487 UZB 2281 w
20   WFM Altantuya Boldbaatar 4902785 MGL 2277 w

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News