WPL 2023, DC vs MI : दोनों टीमों में होगा रोमांचक मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 11:56 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग का 7वां मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और जीते भी हैं। लेकिन नेट रन रेट के कारण मुंबई पहले जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ऐसे में इस मैच को जीतकर मुंबई अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी तो दूसरी तरफ दिल्ली टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी। 

पिच रिपोर्ट 

डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैचों में ओस की भूमिका रही है और यह टॉस बड़ा कारक हो सकता है। पिछले मुकाबलों की तरह एक उच्च स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। पिच इस खेल में बल्लेबाजों को काफी मदद देगी। मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में पिछले पांच टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है। इस खेल में स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों का अधिक दबदबा हो सकता है। 

मौसम 

गुरुवार को तापमान 24 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस

मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इज़ी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता, सायका इशाक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News