WTC 2025-27: द. अफ्रीका से हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है फाइनल में? जानें पूरा समीकरण
punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 11:53 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 फाइनल में पहुंचना और मुश्किल हो गया है। गुवाहाटी में 26 नवंबर को मिली 408 रनों की हार, जो भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी रन अंतर की हार है, उसने भारत को पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर धकेल दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ सीरीज के बाद अब भारत का PCT गिरकर 48.15 हो चुका है। वर्तमान चक्र में भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं- 4 जीते, 4 हारे और 1 ड्रॉ रहा।
क्या अब भी फाइनल की उम्मीद बची है?
भारत के पास अभी भी इस चक्र में 9 टेस्ट मुकाबले बचे हैं-
श्रीलंका में 2 टेस्ट (अगस्त 2026)
न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट (अक्टूबर–दिसंबर 2026)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट (जनवरी–फरवरी 2027, भारत में)
अगर भारत सभी 9 मैच जीतता है, तो उसका PCT 74.1% हो जाएगा, जो फाइनल के लिए लगभग पक्का माना जाएगा।
संभावित रास्ते:
7 जीत + 1 ड्रॉ + 1 हार = 64.8% PCT
6 जीत + 2 ड्रॉ + 1 हार = 61.1% PCT
6 जीत + 1 ड्रॉ + 2 हार = 59.3% PCT (कमज़ोर स्थिति)
यानी, भारत को कम से कम 6 टेस्ट जीतने होंगे ताकि फाइनल की दौड़ में बने रह सकें।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भारत में 25 साल बाद सीरीज जीतकर WTC टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है और उसका PCT 75% हो गया है। ऑस्ट्रेलिया इस समय शीर्ष स्थान पर काबिज है।
गौर है कि भारतीय टीम का रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। आने वाली श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भारत के WTC सफर का भविष्य तय करेंगी।

