भारतीय पैरा एथलीट कथुनिया ने चक्का फेंक में विश्व रिकाॅर्ड बनाया

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 06:31 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने र्बिलन में पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरूषों की चक्का फेंक एफ 36 श्रेणी में विश्व रिकाॅर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।            

कथुनिया ने 45.18 की दूरी पर चक्का फेंका जोकि पिछले रिकार्ड से दो मीटर से भी ज्यादा है। पिछला रिकाॅर्ड चीन के क्विकिंग ली के नाम था। ली ने पिछले साल 42.96 मीटर का रिकार्ड बनाया था।           

भारतीय खिलाड़ी ने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय की। पोलैंड के पावेल पियोत्रोवस्की ने 35.63 मीटर के साथ रजत जबकि एलियाकजांद्र लोऊ ने 19.24 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक जीता।  


         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News