युकी और पेस रैंकिंग में खिसके

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी एटीपी की आज जारी ताजा विश्व एकल रैंकिंग में आठ जबकि युगल में लिएंडर पेस एक पायदान नीचे खिसक गए। युकी हालांकि अब भी शीर्ष 100 में बने हुए हैं। वह ताजा विश्व रैंकिंग में 94वें नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय खिलाडिय़ों में उनके बाद रामकुमार रामनाथन (124वें) और प्रजनेश गुणेश्वरन (175वें) का नंबर आता है।

युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 23वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन पेस शीर्ष 50 से बाहर हो गए हैं। वह अब 51वें नंबर पर हैं जबकि दिविज शरण (44वें) दो पायदान नीचे खिसकने के बावजूद भारतीयों में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पेस के बाद पुरव राजा (65) और विष्णु वर्धन (103) का नंबर आता है। वर्धन छह पायदान आगे बढ़े हैं। डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरह 24वें स्थान पर बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News