युकी और रामकुमार रैंकिंग में खिसके

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 04:32 PM (IST)

नई दिल्लीः युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन पुरूष एकल की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में क्रमश: एक और चार पायदान नीचे खिसक गए। पिछले महीने शीर्ष 100 में शामिल होने पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 83वीं रैंकिंग पर पहुंचने वाले भांबरी पिछले सप्ताह एक पायदान नीचे खिसके थे और नई एटीपी रैंकिंग में भी उन्हें अब एक स्थान का नुकसान हुआ है। यह 25 वर्षीय खिलाड़ी अब 86वें स्थान पर है।      

रामकुमार चार पायदान नीचे 124वें स्थान पर खिसके हैं लेकिन प्रजनेश गुणेश्वरन (125) और सुमित नागल (224) एक एक स्थान आगे बढ़े हैं। पुरूष युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 23वें स्थान पर रहकर भारत के चोटी के युगल खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद दिविज शरण (42, एक पायदान ऊपर), लिएंडर पेस (50) और पूरव राजा (65) का नंबर आता है। महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग के युगल वर्ग में सानिया मिर्जा 24वें स्थान पर बरकरार है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News