IPL 2019 के लिए युवराज का बेस प्राइज आया सामने, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 09:34 PM (IST)

नई दिल्लीः आईपीएल 2019 के लिए कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बेस प्राइज सामने आए हैं। पिछला सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह का बेस प्राइज 1 करोड़ रूपए रखा गया। पिछले सीजन में 2 करोड़ था। सीधा 1 करोड़ कम होने से यह भी लगने लगा कि अब फ्रेंचाइजियों में युवराज को खरीदने की दिलचस्पी कम हो गई है। पिछले सीजन में भी प्रिटी जिंटा ने आखिरी समय युवराज को उनके बेस प्राइज पर ही खरीदा था।
yuvraj singh image

कभी लगती थी महंगी बोली

युवराज बढ़ती उम्र के साथ मैदान पर रंग बिखेरने से चूक रहे हैं। कभी ऐसा भी समय था जब उनकी कीमत सबसे ज्यादा लगती थी। गाैर हो कि उन्हें 2014 में आरसीबी ने 14 करोड़ में तथा 2015 में 16 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। लेकिन पिछले 3 सीजन से किसी भी फ्रेंचाईजी ने इनपर ज्यादा खर्च करने की दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

उनादकट का बेस प्राइज सबसे ज्यादा

भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का बेस प्राइज सबसे ज्यादा रखा गया है। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ है। बता दें कि पिछली साल की आईपीएल नीलामी में भी जयदेव उनादकट को सबसे ज्यादा पैसा मिला है और वे सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बनकर उभरे थे।
Jaydev Unadkat image

जानें बाकी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइज
मोहम्मद शमी- 1 करोड़
अक्षर पटेल- 1 करोड़
रिद्धिमान साहा- 1 करोड़
इशांत शर्मा 75 लाख
सरफराज अहमद- 20 लाख
malinga image

अन्य खिलाड़ियों का
डेल स्टेन 1.5 करोड़
सैम करेन- 2 करोड़
कोरी एंडरसन- 2 करोड़
कोलिन इंग्राम- 2 करोड़
एंजोलो मैथ्यूज- 2 करोड़
लसिथ मलिंगा- 2 करोड़
शाॅन मार्श- 2 करोड़
ब्रैंडन मैक्कुलम- 2 करोड़
डार्सी शाॅर्ट- 2 करोड़
क्रिस वोग्स- 2 करोड़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News