शून्य की हैट्रिक, 5वें कीवी बने टॉम लैथम, लिस्ट में हैं 7 भारतीय के भी नाम, जानें

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 11:10 PM (IST)

खेल डैस्क : ट्राई सीरीज में भी टॉम लैथम (Tom Latham) का बुरा समय जारी है। लैथम पिछली तीन पारियों से खाता नहीं खोल पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बीते दिनों खेले गए मुकाबले में भी वह शून्य पर आऊट हो गए थे। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ जनवरी 2025 में खेले गए आखिरी मुकाबले में भी वह शून्य पर आऊट हो गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में शून्य पर आऊट होकर वह शून्य की हैट्रिक लगाने वाले न्यूजीलैंड के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में टोनी ब्लेन (1986), डैनी मॉरिसन (1990), रिचर्ड डी ग्रोएन (1994), एडम पारोर (2001) यह रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। 

 

 

Tom Latham, Hat trick of Zero, New Zealand vs South Africa, SA vs NZ, cricket news, टॉम लैथम, जीरो की हैट्रिक, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट समाचार


भारत के भी 7 प्लेयर
सचिन तेंदुलकर भी दिसंबर 1994 से लेकर अक्तूबर 1994 तक खेले गए तीन वनडे में शून्य पर ही आऊट हुए थे। इसके बाद अनिल कुंबले ने मई 1996 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साल 2003 में जहीर खान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद 2010 में ईशांत शर्मा ने भी इस अनोखे रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। फिर साल 2017 में जसप्रीत बुमराह तो साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में गोल्डन डक हुए थे। 

 


टॉम लैथम का वनडे करियर
टॉम लैथम ने अपना वनडे डेब्यू 3 फरवरी 2012 को डुनेडिन में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया। वह अब तक 143 वनडे की 132 पारियों में 4,044 रन बना चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी औसत लगभग 34.85 रही है जबकि स्ट्राइक रेट: 86.1 है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 145 रन हैं जो उन्होंने 25 नवंबर, 2022 को ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत के खिलाफ बनाया था। वह 7 शतक और 15 अर्धशतक: लगा चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि वह वनडे फार्मेट में रिकॉर्ड 15 बार शून्य पर आऊट हो चुके हैं।

 

ऐसा रहा मैच 
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान टेम्बा बावुमा 20 रन बना पाए। मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपना वनडे डेब्यू करते हुए शानदार पारी खेली और शतक (150 रन) बनाया। उन्होंने वियान मुल्डर (64 रन) के साथ अहम साझेदारी करते हुए चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। जेसन स्मिथ ने 41 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत जोरदार रही। डेवोन कॉनवे शानदार रहे। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 97 रन बनाए। इस दौरान केन विलियमसन ने शानदार शतक (113 गेंदों पर 133 रन) बनाकर टीम को जीत दिला दी। ग्लेन फिलिप्स ने भी 28 रन बनाए और न्यूजीलैंड ने 305 रनों के लक्ष्य को 48.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News