जिमबाब्वे के नाम दर्ज हुई T20i की सबसे बड़ी जीत, रिकॉर्ड 290 रन से जीती

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 09:24 PM (IST)

खेल डैस्क : जिमबाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। नैरोबी के रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राऊंड में पहले खेलते हुए जिमबाब्वे ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर गाम्बिया टीम के खिलाफ 344 रन बनाए थे। इसमें सिकंदर रजा की 43 गेंदों पर खेली गई 133 रन की पारी अहम रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया की टीम 14.4 ओवर में 54 रन ही बना पाई और 290 रन से मुकाबला गंवा दिया। इससे पहले रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी जीत नेपाल के नाम पर थी जिन्होंने मंगोलिया को 273 रन से हराया था। 

 

Zimbabwe biggest win in T20I, Gambia vs Zimbabwe, Sikandar Raza, cricket news, Sports, T20I में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत, गाम्बिया बनाम जिम्बाब्वे, सिकंदर रजा, क्रिकेट समाचार, खेल

 

 

टी20 इंटरनेशनल में जीत का सबसे बड़ा अंतर (रन)
290 रन : जिमबाब्वे बनाम गाम्बिया, अक्टूबर 2024
273 रन : नेपाल बनाम मंगोलिया, सितंबर 2023
257 रन : चेक रिपब्लिक बनाम टर्जी, अगस्त 2019
208 रन : कनाडा बनाम पनामा, नवंबर 2021
205 रन : जापान बनाम मंगोलिया, मई 2024
बता दें कि भारतीय टीम इस लिस्ट में काफी नीचे हैं। भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 168 रन से है जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2023 को अहमदाबाद के मैदान पर आई थी। भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए 235 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में सिमट गई थी।

 

जिमबाब्वे 344-4 (20 ओवर)

- नेपाल को ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमनी ने जिमबाब्वे को तेजतर्रार शुरूआत दी। मारुमनी इस दौरान अलग ही मूड में दिखे। उन्होंने 5.4 ओवर के अंदर ही टीम स्कोर 98 पर ला खड़ा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 19 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन निकले। मारुमनी के आऊट होते ही क्रीज पर डायोन मायर्स क्रीज पर आए। उन्होंने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस दौरान ब्रियान ने भी एक कोना संभालकर बड़े शॉट लगाने जारी रखे। 10वें ओवर में ही जार्जू का शिकार हुए। उन्होंने 26 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

 

 

- जिमबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक छोर संभाला और हिटिंग जारी रखी। उन्होंने 33 गेंदों पर शतक पूरा किया जोकि टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा। रजा के बल्ले से इस दौरान 7 चौके और 15 छक्के भी निकले। उन्होंने 43 गेंदों पर 133 रन बनाए। वह नाबाद रहे और टीम स्कोर 344 तक पहुंचा दिया। सिकंदर रजा को पारी के दौरान रियान बर्ल और क्लाइव का भरपूर साथ मिला। रियान ने 11 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। वहीं, क्लाइव ने 17 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। नामीबिया के मूसा जोबरतेह ने 4 ओवर में 93 रन दे दिए। जोकि टी20 का सबसे महंगा स्पैल रहा। 
 

 

गाम्बिया : 54-10 (14.4 ओवर)
- 345 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माम्बिया की टीम एक पल भी इस स्कोर का मजबूती से पीछा करते नहीं दिखीं। जिमबाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने पहले ही ओवर में मुहम्मद मंगा का 0 पर विकेट निकाल दिया। 3वें ओवर में उन्होंने स्ट्राइक करते हुए कप्तान टेम्बा को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद असिम अशरफ ने 26 गेंदों पर 7, राजपुरोहित ने 4, फ्रैंक कैम्पबेल ने 7 तो मुस्तफा सुवारेह 1 ही रन बना पाए।

- नामीबिया ने 37 रन पर पर आधी टीम गंवा दी थी। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। अबुबकर कुयातेह 2, रिले ने 2, मुसा 0 रन पर आऊट हो गए। अंत के ओवरों में जार्जू ने बल्ला चलाया लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। जिमबाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने 13 रन देकर तीन, ब्रैंडन मावुता ने 10 रन देकर 3 तो वेस्ली ने भी 2 विकेट हासिल कीं।

 


रिजल्ट : जिम्बाब्वे 290 रन से जीता
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : सिकंदर रज़ा


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गाम्बिया :
मुस्तफा सुवारेह, फ्रैंक कैंपबेल, गेब्रियल रिले, मुहम्मद मंगा (विकेटकीपर), इस्माइला तम्बा (कप्तान), अबुबकर कुयातेह, असीम अशरफ, बसिरू जाये, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, आंद्रे जार्जू, मूसा जोबरतेह
जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News