पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने साथ मौजूद महिला पर भी की अंधाधुंध फायरिंग
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 01:59 PM (IST)
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने बताया कि 38 वर्षीय टेटे की हत्या उनकी कार में की गई और उनके साथ कार में मौजूद 27 वर्षीय महिला को कई बार गोली मारी गई। वह अस्पताल में भर्ती है। टेटे ने 2007-2008 में WBF फ्लाईवेट कैटेगरी में और 2017 व 2019 में WBO बैंटमवेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल बेल्ट जीते थे।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी पूर्वी केप के मडांटसाने में हुई। टेटे अपने घर पहुंच रहे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी नकाबपोश (बालाक्लावा पहने) दो हथियारबंद संदिग्धों ने उन पर हमला कर दिया।

