शारजाह मास्टर्स शतरंज – ईरान के अमीन तबातबाई नें बनाई बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 09:31 PM (IST)

शारजाह ,यूएई ( निकलेश जैन ) शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड मे ईरान के अमीन तबातबाई नें यूएई के सलेम एआर सालेह को सफ़ेद मोहरो से खेलकर पराजित करते हुए प्रतियोगिता मे 5 अंको के साथ एकल बढ़त कायम कर ली है । कारो कान ओपेनिंग मे हुए इस मुक़ाबले मे अमीन नें 66 चाल मे एंडगेम मे जीत हासिल की । दूसरे बोर्ड से चौंथे बोर्ड तक कोई जीत दर्ज नहीं कर पाया । दूसरे बोर्ड पर सबसे आगे चल रहे भारत के एसएल नारायनन नें अजरबैजान के अर्कादिज नाइडिश से बाजी बराबर खेली , दोनों के बीच राय लोपेज ओपनिंग मे हुआ मुक़ाबला 31 चालों मे अनिर्णीत रहा , जबकि तीसरे बोर्ड पर जॉर्जिया के मिखिल मचेड्लिश्विली नें कजाकिस्तान के रीनात जुमाबयेव से ड्रॉ खेला ।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे अधिबन भास्करन नें हमवतन अर्जुन एरिगासी से तो अभिजीत गुप्ता नें जर्मनी के निसिपेयानु डिएटर से बाजी ड्रॉ खेली ।

28 देशो के इन 60 खिलाड़ियों मे सभी टाइटल खिलाड़ी है, इसमें 42 ग्रांड मास्टर ,2 महिला ग्रांड मास्टर ,13 इंटरनेशनल मास्टर और 3 फीडे मास्टर खेल रहे है ।

राउंड 6 के बाद उनके साथ ईरान के अमीन तबातबाई 5 अंक बनाकर पहले ,4.5 अंको के साथ भारत के एसएल नारायनन ,कजाकिस्तान के रिनात जुमाबयेव ,जॉर्जिया के मिखिल मचेड्लिश्विली , अजरबैजान के अर्कादिज नाइडिश और उक्रेन के एलजनोव पावेल भी सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है ।

Pairings/Results

Round 6 on 2021/09/22 at 15:00

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 18   GM Tabatabaei M. Amin 2624 4 1 - 0 4 GM Salem A.R. Saleh 2679   4
2 12   GM Narayanan.S.L 2632 4 ½ - ½ 4 GM Naiditsch Arkadij 2663   6
3 33   GM Mchedlishvili Mikheil 2571 4 ½ - ½ 4 GM Jumabayev Rinat 2651   9
4 13   GM Moussard Jules 2631 ½ - ½ GM Maghsoodloo Parham 2695   2
5 3   GM Eljanov Pavel 2680 1 - 0 GM Ganguly Surya Shekhar 2630   14
6 5   GM Adhiban B. 2672 3 ½ - ½ GM Erigaisi Arjun 2626   17
7 22   GM Mastrovasilis Dimitrios 2615 3 ½ - ½ 3 GM Paravyan David 2660   7
8 8   GM Nisipeanu Liviu-Dieter 2657 3 ½ - ½ 3 GM Gupta Abhijeet 2612   23
9 10   GM Abdusattorov Nodirbek 2648 3 1 - 0 3 GM Niemann Hans Moke 2609   25
10 28   GM Delgado Ramirez Neuris 2588 3 1 - 0 3 GM Martirosyan Haik M. 2636   11
11 16   GM Idani Pouya 2627 3 0 - 1 3 GM Yakubboev Nodirbek 2604   26
12 30   GM Can Emre 2577 3 ½ - ½ 3 GM Yilmaz Mustafa 2624   19
13 20   GM Hakobyan Aram 2621 3 ½ - ½ 3 GM Sindarov Javokhir 2571   34
14 36   GM Nikolov Momchil 2522 ½ - ½ GM Sethuraman S.P. 2628   15
15 21   GM Adly Ahmed 2619 1 - 0 GM Firat Burak 2466   39
16 27   GM Sadhwani Raunak 2603 1 - 0 WGM Zawadzka Jolanta 2407   46
17 29   GM Iordachescu Viorel 2587 1 - 0 IM Saeed Ishaq 2411   44
18 31   GM Bogner Sebastian 2574 1 - 0 IM Baskin Robert 2392   51
19 50   GM Erdogdu Mert 2396 ½ - ½ GM Harutyunyan Tigran K. 2573   32
20 24   GM Bernadskiy Vitaliy 2611 2 0 - 1 2 IM Dimakiling Oliver 2409   45

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News