भारत की अदिति अशोक स्पेन में शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 03:19 PM (IST)

सिटगेस (स्पेन): भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर के अंतिम छह होल में तीन बोगी के बावजूद यहां एस्ट्रेला डैम मेडिटेरेनियन लेडीज ओपन में शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। अदिति पार 71 के स्कोर से कुल एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर चल रही हैं जबकि एक दौर का खेल बाकी है।

त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से संयुक्त 28वें स्थान पर हैं जबकि दीक्षा डागर तीसरे दौर में 73 के स्कोर से 54 होल के बाद संयुक्त 43वें स्थान पर चल रही हैं। जर्मनी की लारा फुएन्फस्टुएक (67) शीर्ष पर चल रही हैं जबकि उनसे दो शाट पीछे कार्लोटा सिगांदा (65) दूसरे स्थान पर चल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News