पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदना पड़ा भारी, Sunrisers का ऑफिशियल X अकाउंट हो गया बंद

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 01:40 PM (IST)

नई दिल्ली : The Hundred में पहली बार हुई खिलाड़ियों की नीलामी में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स को सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सनराइजर्स लीड्स का मलिकाना हल भारतीय की सनराइजर्स हैदराबाद के पास है जिनकी मालिक काव्या मारन हैं। सनराइजर्स ने उन्हें 255,000 डॉलर में खरीदा है। 

यह कदम भारत में कई फैंस को रास नहीं आया। उन्होंने सनराइजर्स और टीम की मालकिन काव्या मारन की एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने के लिए आलोचना की और कहा कि यह राष्ट्रीय भावना के खिलाफ है। ऑक्शन के दौरान काव्या मारन हेड कोच डेनियल विटोरी के साथ टेबल पर बैठी नजर आईं। इससे पहले इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि क्या भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि उन पर शायद कोई 'शैडो बैन' (अघोषित प्रतिबंध) लगा हुआ है। 

अबरार को टीम में शामिल करने के कुछ ही देर बाद X ​​पर सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। प्लेटफॉर्म ने इसका कोई खास कारण नहीं बताया, लेकिन जब यूजर्स उस पेज पर गए तो उन्हें काउंट सस्पेंड कर दिया गया है का मैसेज दिखाई दिया; साथ ही एक नोटिस भी था जिसमें लिखा था कि X उन अकाउंट्स को सस्पेंड कर देता है जो X के नियमों का उल्लंघन करते हैं। 

पिछले साल भारतीय मीडिया कंपनी सन टीवी ने द हंड्रेड में लीड्स फ्रेंचाइजी का पूरा मालिकाना हक हासिल कर लिया था। इस फ्रेंचाइजी का नाम पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स था और सन टीवी ने ECB से 49% और यॉर्कशायर से 51% हिस्सेदारी खरीदकर इसे अपने नाम कर लिया था। सनराइजर्स की दूसरी टीमों सनराइजर्स हैदराबाद (IPL) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SA20) ने इससे पहले कभी भी किसी एक्टिव पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News