संधू संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, 4 भारतीय गोल्फर शीर्ष 10 में शामिल

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 05:40 PM (IST)

सियोंगनामः भारत के अजीतेश संधू आज यहां 37वीं जीएस काल्टेक्स माएकयंग ओपन ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में तीन शाट ड्राप करने के बावजूद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए।            

संधू ने पहले दिन चार अंडर 67 का कार्ड खेला था, उन्होंने दूसरे दौर में इवन पार 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर का है और वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। संधू कोरिया के दोंघा ली (68) से पीछे हैं जबकि हेयुंगचुल जू (70) संधू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। भारतीयों के लिये दिन अच्छा रहा क्योंकि शिव कपूर एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त सातवें से संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए।            

वहीं गगनजीत भुल्लर (72, 70) और एस चिक्कारंगप्पा (72, 70) संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर हैं, जिससे चारों भारतीय गोल्फर शीर्ष 10 में बने हुए हैं। अर्जुन अटवाल (75, 73) अपने अंतिम होल में बर्डी से कट में पहुंचने में सफल रहे जबकि जीव मिल्खा सिंह (74, 75), ज्योति रंधावा (75, 76) और खालिन जोशी (76, 76) कट से चूक गए।            


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News