अमनदीप ने सत्र का दूसरा खिताब जीता, वाणी दूसरे स्थान पर रहीं

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 10:27 AM (IST)

होसुर (तमिलनाडु): अमनदीप द्राल संयमित प्रदर्शन से अंतिम दो होल में बर्डी लगाकर इस सत्र में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में एक से ज्यादा खिताब जीतने वाली दूसरी महिला गोल्फर बन गयी। यह टूर्नामेंट का 10 वां चरण है। अमनदीप ने इसी जगह आठवें चरण में यह खिताब जीता था।

उन्होंने हफ्ते का सर्वश्रेष्ठ पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह खिताब जीतने में सफल रही। उनका कुल स्कोर सात अंडर 209 रहा। वाणी कपूर का कुल स्कोर पांच अंडर 211 रहा। नेहा त्रिपाठी तीसरे और गौरिका बिश्नोई तीन अंडर 213 के कार्ड से संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News