अमिताभ बच्चन ने अनुष्का और कोहली पर किया मजाक, कही यह बात

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 04:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा दुनिया की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ही हाल ही में पिता बने हैं। बॉलीवुड के मेगा स्टार और महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अपने फैंस के साथ रूबरू होते रहते हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर एक मजाक किया है। 

PunjabKesari

क्रिकेट देखने के शौकीन अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट और अनुष्का शर्मा पर मजाक शेयर करते हुए लिखा कि रंग अभी तक उतरा नहीं है और त्योहारों के चुटकुलें बंद नहीं हुए हैं। विराट और अनुष्का पूरे आदर सम्मान के साथ। अंग्रेजी में- अनुष्का हैज़ ए ह्यूज अपार्टमेंट। हिंदी में- अनुष्का शर्मा के पास विराट खोली है। अमिताभ बच्चन के इस मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। इसका पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान जहां रोहित शर्मा करेंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। विराट कोहली की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इस सीजन विराट कोहली आईपीएल के इस खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News