अनिर्बान लाहिड़ी ने बोगी फ्री 69 का कार्ड खेला, संयुक्त 56वें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 06:59 PM (IST)

हिल्टन हेड आईलैंड (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां आरबीसी हेरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में बोगी फ्री 2 अंडर 69 का कार्ड खेला। लाहिड़ी ने इस तरह 69, 73 और 69 के कार्ड से कुल दो अंडर का स्कोर बना लिया है जिससे वह संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर बने हुए हैं। हारोल्ड वार्नर ने आठ अंडर 63 का कार्ड खेला जिससे वह एक शॉट की बढ़त बनाए हैं। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 202 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News