विराट कोहली के जन्मदिन को अनुष्का शर्मा ने बनाया खास, देखें वीडियों
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 04:59 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भारतीय कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन हैं। विराट आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहें है। इस समय उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी यूएई में ही विराट कोहली के साथ मौजूद हैं। विराट के इस जन्मदिन को उनकी पत्नी अनुष्का ने खास तरीके से मनाया।
How it started ➡️ how it ended 😉
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 5, 2020
Captain Kohli’s birthday celebration was as smashing as his batting! 🎂@imVkohli#PlayBold #WeAreChallengers #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/sWsuNJHxse
विराट कोहली के जन्मदिन को पत्नी अनुष्का शर्मा ने पूरी तरह से खास बनाया और इसके लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का विराट के जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस वीडियों में विराट अनुष्का को प्यार के साथ अपने जन्मदिन का केक खिलाते नज़र आ रहें हैं।
Parents soon #anushkasharma celebrates #viratkohli birthday ❤
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 4, 2020 at 11:49pm PST
इस वीडियो में विराट कोहली अपने जन्मदिन पर केक काट रहें हैं जिसमें आरसीबी टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद हैं। विराट केक काटते वक्त मस्ती करते हुए दिखाई दिए। केक काटने के बाद विराट को सबसे पहले केक अनुष्का शर्मा ने खिलाया और विराट ने भी उन्हें केक खिलाने के बाद किस करते हुए गले लगाया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने विराट को केक से नहला दिया।
विराट कोहली अपना 32वां जन्मदिन मना रहें हैं और क्रिकेट दिग्गजों और फैंस से ढेर सारे बधाई के संदेश मिल रहें हैं। विराट कोहली के इस जन्मदिन पार्टी में चहल और उनकी मंगतेर धनश्री भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी विराट को अपने सोशल मीडिया पर जन्नदिन की ढेर सारी बधाई।