दिल्ली के अर्शवंत यूरोपीय चैंपियनशिप में उप विजेता

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 09:44 AM (IST)

लोंगनिड्राई (स्काटलैंड): दिल्ली के अर्शवंत श्रीवास्तव यूएस किड्स गोल्फ यूरोपीय चैंपियनशिप 2018 में आज संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। अर्शवंत ने तीसरे और अंतिम दौर में 33 का स्कोर बनाया। उन्होंने इससे पहले 34 और 36 के राउंड खेले थे। उनका कुल स्कोर 103 रहा।

एडन लासन ने 33, 33, और 35 के कार्ड से कुल 101 के स्कोर से खिताब जीता। इस आयु वर्ग में जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजाई मिल्खा सिंह 115 (41-38-36) के कुल स्कोर से संयुक्त 27 वें स्थान पर रहे। भारत के ही नील जौली ने 113 (38-39-36) के स्कोर के साथ संयुक्त 16 वां स्थान हासिल किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News