Asia cup 2022 : श्रीलंका सुपर-4 में, बांगलादेश को 2 विकेट से हराया

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 11:23 PM (IST)

खेल डैस्क : श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर-4 में जगह बना ली है। आगे बढऩे के लिए श्रीलंका को 184 रन बनाने थे जोकि उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के सहयोग से बना लिए। इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद बांगलादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बांगलादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 183 रन बनाए। हसन मिराज ने 39, शाकिब ने 24, अफीफ हुसैन ने 39, महमुदुल्लाह ने 27, हुसैन ने 24 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कुसल मेंडिस के 60, दासुन शनाका ने 45 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

 

बांगलादेश (पहली पारी)

  • बांगलादेश को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा जब सब्बीर रहमान 5 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद हसन मिराज ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और स्कोर को 50 पार पहुंचाया। मिराज को हसरंगा ने बोल्ड किया लेकिन तब तक वह 26 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों का योगदान दे चुके थे। आठवें ओवर में मुशफिकुर रहीम भी स्कोर बढ़ाने के चक्कर में 4 रन बनाकर आऊट हो गए। 
  • बांगलादेश को शाकिब अल हसन का सहारा मिला। शाकिब ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने ट्वंटी-20 इतिहास में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए। बांगलादेश को अफीफ हुसैन का सहारा मिला जिन्होंने 22 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।
  • महमदुल्लाह ने 22 गेंदों में 27 रन बनाए जबकि मुसद्देक हुसैन ने 9 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए और स्कोर को 183 तक ले गए। तस्कीन अहमद ने भी 6 गेंदों में 11 रन बनाए। 

 

श्रीलंका (दूसरी पारी)

  • लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के ओपनर्स ने अच्छी शुरूआत की। पाथुम निसांका ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए। बांगलादेश के लिए इबादित हुसैन शुरूआती ओवरों में सबसे सफल गेंदबाजी रहे। उन्होंने अपनी पहली दो ओवर में ही श्रीलंका के तीन विकेट चटका लिए। उन्होंने निसांका के अलावा असलांका और गुणाथिलके को भी पवेलियन की राह दिखाई। 9वें ओवर में तस्कीन अहमद ने राजपक्षे को 2 रन पर आऊट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। 
  • श्रीलंका को सबसे बड़ा सहयोग कुसल मेंडिस से मिला। मेंडिस ने एक छोर संभालकर 162 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों में 60 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के भी निकले। श्रीलंका को हसरंगा से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन वह 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान दासुन शनाका भी 33 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आऊट हो गए।
  • करुणारत्ने ने 16 रन बनाकर मैच रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया लेकिन उनके रन आऊट होते ही बांगलादेश की उम्मीदें बढ़ गई। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। यहां असांथा फर्नांडो ने बड़े शॉट लगाकर श्रीलंका को जीत दिला दी।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांगलादेश : सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, महमूदुल्लाह, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
श्रीलंका : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News