एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 11:46 AM (IST)

मस्कट: भारत ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को आज कड़ी चुनौती मिली।
PunjabKesari
भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें मिनट में पहला गोला किया जबकि चगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया। वहीं जापान ने 29वें और 56वें मिनट में गोल दागे। फाइनल में गत चैम्पियन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। वह दूसरे सेमी फाइनल में मलेशिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News