ऑजी कप्तान सिखा रहे पावर हिटिंग, 5 मैचों में ठोका चौथा अर्धशतक, लगा चुके 32 बाऊंड्रीज
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 06:15 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि इस बार विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा शुरूआत से टॉप स्कोरर की लिस्ट में टॉप पर होंगे। लेकिन आईपीएल के शुरूआत 21 मैच गुजर जाने के बाद समीकरण कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल विंडीज दिग्गज निकोल्स पूरन है। जबकि दूसरे स्थान पर जो खिलाड़ी है उसने सबको अपनी स्ट्रोक प्ले आदतों से चौका दिया है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई के टी20 कप्तान मिचेल मार्श की। मार्श का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर चल रहा है। उन्होंने 5 मैचों में ही 4 अर्धशतक के साथ 265 रन बना लिए हैं। उनकी औसत 53 तो स्ट्राइक रेट 180 चल रही है। वह सीजन में अब तक 22 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं।
𝟓𝟎* 𝐅𝐎𝐑 𝐌𝐀𝐑𝐒𝐇! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2025
Mitchell Marsh is being harsh on KKR bowlers today 🤯
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/RsBcA7HIqm #IPLonJioStar 👉 #KKRvLSG | LIVE NOW on Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/9xvP4Kw5FR
आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ : मार्श ने 36 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने LSG को मजबूत शुरुआत दी। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी पारी रही।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ : इस मैच में मार्श ने 31 गेंदों में 52 रन बनाए। उनकी पारी ने LSG को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
पंजाब किंग्स के खिलाफ : यह उनकी एकमात्र नाकाम पारी रही, जहां वे सिर्फ 1 गेंद खेलकर 0 पर आउट हो गए। यह उनके लिए इस सीजन का सबसे कम स्कोर था।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ : मार्श ने 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने पावरप्ले में 30 गेंदें खेलीं, जो आईपीएल इतिहास में एक रिकॉर्ड है। उनकी इस पारी ने लखनऊ को 203/8 का स्कोर बनाने में मदद की, जिसके आधार पर टीम ने 12 रन से जीत हासिल की।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ : मार्श ने कोलकाता के खिलाफ 48 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
आईपीएल में मिचेल मार्श किस किस टीमों से खेले हैं?
मार्श ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में पुणे वारियर्स इंडिया से की थी। वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। 2016 और 2017 में मार्श राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा थे। चोटों के कारण उनकी निरंतरता प्रभावित हुई। 2013 में वह हैदराबाद के लिए खेले। हालांकि, इस दौरान उनका योगदान सीमित रहा और वे ज्यादा मैचों में नहीं दिखे। 2022 और 2023 में मार्श दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इस टीम के साथ उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी योगदान दिया। 2025 में मार्श लखनऊ के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में वे पूरी तरह बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं।