चक्रवर्ती और नरेन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर, KKR के कप्तान रहाणे ने बताई वजह

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 07:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और गेंदबाज सुनील नरेन मैच से बाहर हो गए हैं। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद दोनों के प्लेइंग XI से बाहर होने की पुष्टी की। रहाणे ने कहा चक्रवर्ती चोटिल हैं जबकि नरेन बीमार हैं। 

रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुनते हुए कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है, लेकिन यह बहुत अच्छा विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। इसीलिए हमने पहले रन बनाने का फैसला किया है।' मैच का रुख अपने पक्ष में करने के लिए क्या करना होगा? इस पर रहाणे ने कहा, 'यह सब उस विश्वास और आत्मविश्वास की बात है। तैयारी के मामले में हम सबने बहुत बढ़िया काम किया है, हर एक खिलाड़ी ने। टी20 फॉर्मेट में यह सब छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। यह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में है। और अगर आपको वह सही पल मिल जाए, तो बस अपना सर्वश्रेष्ठ दें।' 
 
उन्होंने आगे कहा, 'तो जैसा कि मैंने कहा कि हम एक टीम के तौर पर आत्मविश्वास से भरे हैं और हमें खुद पर पूरा भरोसा है। (शायद सुनील नरेन को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा जाए?) हम इस बारे में सोचेंगे (मुस्कुराते हुए)।' टीम में बदलाव के बारे में बात करते हुए रहाणे ने कहा, दो बदलाव किए गए हैं, ये मजबूरी में किए गए बदलाव हैं। बदकिस्मती से वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय घायल हो गए और सुनील नरेन बीमार हैं। पॉवेल और सैनी टीम में शामिल हुए हैं।'

प्लेइंग XI 

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी 

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News