CSK के स्टार बल्लेबाज को लगी चोट, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 के पहले मैच से बाहर
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 09:30 PM (IST)
असम (गुवाहाटी) : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। CSK के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोट के कारण 30 मार्च को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक मैच से एक दिन पहले सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस बात की पुष्टि की। ब्रेविस की गैरमौजूदगी से RR के खिलाफ पहले मैच की तैयारी को और झटका लगेगा क्योंकि उनके पास नाथन एलिस भी नहीं हैं, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज MS धोनी भी पिंडली में खिंचाव के कारण पहले दो हफ़्ते नहीं खेल पाएंगे।
पांच बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन के आने का भी इंतजार कर रही है जिन्होंने CSK टीम में चोटिल एलिस की जगह ली है। जॉनसन के 21-23 अप्रैल के बीच CSK कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। CSK 30 मार्च को गुवाहाटी में 2008 के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन की शुरुआत करेगी। इस मैच में RR के पूर्व खिलाड़ी संजू सैमसन अब CSK में शामिल हो गए हैं। सैमसन रविंद्र जडेजा के साथ ट्रेड डील में शामिल जो अब राजस्थान में चले गए हैं। इस ट्रेड में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन भी CSK से RR में शामिल हुए थे, लेकिन चोट के कारण यह तेज गेंदबाज ऑलराउंडर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगा।
IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम :
अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, MS धोनी, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफ़राज़ खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, ज़ैक फ़ॉल्क्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

