अब प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरा छोड़ने की तैयारी में, यह है वजह

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 10:03 PM (IST)

मेलबर्न : केंद्रीय अनुबंधित ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल 2022 सीजन के लिए छह अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन कुछ शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति के उलट जाकर अपनी आईपीएल आय में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज से चूक सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि कोई भी अनुबंधित खिलाड़ी छह अप्रैल से पहले आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होगा चाहे वह पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज का हिस्सा हो या नहीं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति के अनुसार केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम का दौरा जारी होने पर अन्य मैच खेलने की अनुमति नहीं है। 

हालांकि कुछ शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान में सफेद गेंद सीरीज से बाहर हो जाएंगे ताकि वे आईपीएल में लंबी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के अधिकारी, जिनकी टीम में एक शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है, ने बताया कि यहां कुछ चीजें अस्पष्ट हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को पांच अप्रैल से पहले आईपीएल में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा, लेकिन खिलाड़ी यहां आएंगे और इस बीच आवश्यक बायो-बबल (जैव-सुरक्षा) प्रोटोकॉल को पूरा करेंगे। 

समझा जाता है कि इससे उनकी छह अप्रैल से सीधे भागीदारी सुनिश्चित होगी, अगर वे आईपीएल के लिए अपेक्षित क्वारंटीन आवश्यकताओं को देखते हुए सफेद गेंद की श्रृंखला के बाद पाकिस्तान से लौटे तो। ये खिलाड़ी 25 मार्च को टेस्ट सीरीज समाप्त होने और छह अप्रैल तक आराम करने के बाद फ्रेंचाइजियों से जुड़ेंगे। बबल-टू-बबल ट्रांसफर सभी के हित में काम करेगा, लेकिन जाहिर तौर पर इस मामले में यह संभव नहीं है। इस बीच पाकिस्तान दौरे के लिए अगले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा होने की उम्मीद है, जिसमें उन खिलाड़यिों का खुलासा किया जाएगा जो पाकिस्तान में सफेद गेंद श्रृंखला से बाहर हो जाएंगे।

टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) सहित कुल ऑस्ट्रेलिया के कुल 13 खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदा या रिटेन किया गया है। इनमें मैथ्यू वेड (गुजरात टाइटंस), नाथन कूल्टर-नाइल (राजस्थान रॉयल्स), नाथन एलिस (पंजाब किंग्स), रिले मेरेदिथ (मुंबई इंडियंस), सीन एबॉट (सनराइजर्स हैदराबाद), जेसन बेहरनडॉफर् (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), डेनियल सैम्स (मुंबई इंडियंस), जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स), ग्लेन मैक्सवेल (रिटेन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और माकर्स स्टॉयनिस (लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News