अवनी प्रशांत ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर का तीसरा चरण जीता

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 09:20 PM (IST)

मुंबई : एमेच्योर अवनी प्रशांत ने दिग्गज पेशेवर खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण का खिताब जीत लिया। कल तक तीन शॉट से पीछे चल रही अवनी ने बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में अंतिम दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दो शॉट से खिताब जीता। चौदह साल की अवनी ने पहले और अंतिम दौर में 67 का स्कोर बनाया जबकि दूसरे दौर में पार 70 का स्कोर बनाया।
अवनी का कुल स्कोर छह अंडर 204 रहा। अवनी ने अनुभवी अमनदीप द्राल (69) को पछाड़ा जिनका कुल स्कोर चार अंडर-206 रहा। वाणी कपूर (68) ने दो अंडर 208 के स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया जबकि सहर अटवाल अंतिम दौर में 75 के स्कोर से कुल एक अंडर 209 के स्कोर से चौथे स्थान पर खिसक गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News