उज्जैन के महाकाल मंदिर में Axar Patel ने पत्नी मेहा पटेल संग की पूजा

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 05:34 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों भस्म आरती में शामिल हुए। पुजारी ने उनका जलाभिषेक किया। अक्षर ने कहा कि उनकी महाकाल के दर्शन करने की पांच साल पुरानी मुराद पूरी हो गई है। अक्षर ने बताया कि वह पिछले बार 2016 में यहां आए थे। तब वह भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाए थे। अक्षर बोले- शादी के बाद मैं भोले बाबा के दर्शन करने आया हूं। भस्म आरती में शामिल होकर मेरी बरसों की मुराद पूरी हो गई।

 

 

बता दें कि पटेल ने एक महीने पहले (26 जनवरी) मेहा से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और दोनों ने जनवरी 2022 में सगाई की थी। मेहा पटेल फिलहाल अपने पति के साथ इंदौर में हैं, जहां एक मार्च से तीसरा टेेस्ट खेला जाना है। भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है। अगर तीसरा टेस्ट ड्रॉ भी हो जाता है तो भी भारत सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News