बहरीन ग्रैंड प्रिक्स : आखिरी 2 लैप में मैक्स वेरस्टैपेन, सर्जियो बाहर, चार्ल्स लेक्लर बने चैम्पियन

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 10:48 PM (IST)

55वीं लैप मैक्स वेरस्टैपेन तो 56वीं में सर्जियो पेरेज हुए रेस से बाहर

2019 के बाद फैरारी को लेक्लर ने दिलाई जीत

 

खेल डैस्क : बहरीन ग्रैंड प्रिक्स में चार्ल्स लेक्लर ने जीत हासिल कर फैरारी को 2019 के बाद पहली जीत दिला दी। चाल्र्स को सर्जियो पेरेज और मैक्स वेरस्टैपेन ने कड़ी टक्कर दी थी। 55वीं लैप में गत विजेता चैम्पियन वेरस्टैपेन रेस से बाहर हो गए। अगले ही लैप में  सर्जियो  भी इंजन फेल होने के कारण रेस पूरी नहीं कर पाए। क्वालिफाइंग में 5वें स्थान पर रहे हैमिल्टन को मैक्स और सर्जियो के क्रैश के कारण तीसरा स्थान मिला नहीं तो वह भी 5वें स्थान पर रहते।

 

Bahrain Grand Prix: Max, Max Verstappen, Sergio Perez, Charles Leclerc, F1 news in hindi, sports news, बहरीन ग्रांड प्रिक्स, मैक्स वेरस्टैपेन, सर्जियो पेरेज़, चार्ल्स लेक्लर


क्रम.-ड्राइवर-समय
1. चार्ल्स लेक्लर, फैरारी 1.37.33
2. कार्लोस सैन्ज, फैरारी +5.598
3. लुईस हैमिल्टन, मर्सिडीज +9.675
4. जॉर्ज रसेल, मर्सिडीज +11.211
5. केविन मैगनसैन, हास +14.754
6. वाल्टेरी बोटास, अल्फा रोमियो +16.119
7. एस्टेबन ओकन, अल्पाइन +19.423
8. युकी सूनोडा, अल्पाइन टोरी +20.386
9. फर्नांडो ओंलासो, अल्पाइन +22.390
10. गुआन्यु झोउ, अल्फा रोमियो +23.064
 

 

इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते : लेक्लर

Bahrain Grand Prix: Max, Max Verstappen, Sergio Perez, Charles Leclerc, F1 news in hindi, sports news, बहरीन ग्रांड प्रिक्स, मैक्स वेरस्टैपेन, सर्जियो पेरेज़, चार्ल्स लेक्लर
फैरारी के चार्ल्स लेक्लर ने जीत के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं। हम जानते थे कि यह टीम के लिए एक बड़ा अवसर था। हमारे साथियों ने इस अद्भुत कार को बनाने में अविश्वसनीय काम किया। फैरारी के ही कार्लोस दूसरे स्थान पर रहे। हम इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते थे। शीर्ष पर वापस आना अविश्वसनीय है।

मैं टिका रहा : कार्लोस
रेस में दूसरे स्थान पर रहे फैरारी के कार्लोस सैन्ज ने कहा  कि अब फैरारी की वापसी हो गई है। कड़ी मेहनत रंग ला रही है जिसके चलते हम यहां हैं। मेरे पास आज गति नहीं थी लेकिन मैं वहां टिके रहने और टीम के लिए एक स्थान लाने में कामयाब रहा।

यह कठिन दौड़ थी : हैमिल्टन 

Bahrain Grand Prix: Max, Max Verstappen, Sergio Perez, Charles Leclerc, F1 news in hindi, sports news, बहरीन ग्रांड प्रिक्स, मैक्स वेरस्टैपेन, सर्जियो पेरेज़, चार्ल्स लेक्लर
तीसरे स्थान पर रहे मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने कहा कि फैरारी को बहुत बधाई। उन्हें फिर से अच्छा करते हुए देखना अच्छा लगा। कठिन दौड़ थी। हमने पूरे अभ्यास में संघर्ष किया है और यह सबसे अच्छा परिणाम था जो हम कर सकते थे। हम इन आंकड़ों के लिए आभारी हैं। लोग वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News