SL vs BAN : बांग्लादेश ने जीता दूसरा टी20, कप्तान शान्तो ने खेली अर्धशतकीय पारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 09:26 PM (IST)

खेल डैस्क : सिलेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश ने दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए कुसल मेंडिस के 36, कुमांदु मेंडिस के 37 रनों की बदौलत 165 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश टीम ने कप्तान शॉन्तो के अर्धशतक और तौहीद के 32 रनों की बदौलत 18.1 ओवर में 8 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

श्रीलंका : 165-5 (20 ओवर)
बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो शून्य का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सरकार ने कुसल मेंडिस को लिटन के हाथों कैच आउट करा दिया। कुसल मेंडिस ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस ने 27 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से टीम के लिए सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। सदीरा समराविक्रमा सात रन, कप्तान चरिथ असलंका 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। 
एंजलो मैथ्यूज 32 रन पर और दसून शानका 20 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। बंगलादेश की ओर से तस्किन अहमद, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान और सौम्य सरकार को एक-एक विकेट मिला।

Sports

 


बांग्लादेश : 170-2 (18.1 ओवर)
बांग्लादेश ने ओपनर लिटन दास और सौम्य सरकार के कारण सधी हुई शुरूआत की थी। लिटन दास ने जहां 24 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए तो वहीं, सौम्य ने 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कप्तान नजमुल शान्तो ने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए तो तौहीद ने 25 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।
श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी करते हुए मथिशा पथिराना 28 रन देकर 2 विकेट निकालने में सफल रहे। एंजेलो मैथ्यूज, मधुशंका, फर्नांडो, ठीकशाना ओर शनाका को कोई विकेट नहीं मिला। 

 


मैच गंवाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान चरित असलांका ने कहा कि हम 20-25 रन कम थे और यही मुद्दा था। बल्लेबाजों के तौर पर हमें इन परिस्थितियों में रन बनाने होंगे, इन परिस्थितियों में गेंदबाजों के लिए यह कठिन है। वह अपने अनुभव के कारण टीम में हैं और उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बल्लेबाजों शान्तो और हृदॉय को श्रेय उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका :
अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश : लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News