बीसीसीआई ने चेतन शर्मा वाली सिलेक्टर्स टीम को किया बर्खास्त, फैंस बोले - कोहली को कप्तानी से हटाने वाले खुद हुए बाहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:54 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खिताब न जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा को पद से बर्खास्त कर दिया है। उनके साथ चयन समिती के अन्य सदस्य देवाशीष मोहंती, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को भी पद से बर्खास्त कर दिया है। चेतन शर्मा के कार्याकाल दौरान भारतीय टीम को कई बड़े टूर्नामेंट्स में निराशा का सामना करना पड़ा, जिनमें टी20 विश्व 2021, टेस्ट विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप भी शामिल है। इन सबके अलावा उनके कार्यकाल के दौरान विराट कोहली की कैप्टेंसी पर भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन अब इस चयन समिति को बर्खास्त करने के बाद विराट के फैंस काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि विराट ने 2021 के बाद टी20 में भारतीय टीम की टी20 कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसा माना जाता है कि कोहली टेस्ट और वनडे में कप्तान बने रहना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम की चयन समिति के मन में कुछ और ही चल रहा था, जिसके बाद विराट को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया और इसके बाद इस साल की शुरूआत में उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी थी। कोहली के फैंस चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति बर्खास्त होने के बाद ट्विटर के जरिए उनपर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और चयन समिति को ट्रोल भी कर रहे हैं।

विराट के एक प्रशंसक ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "सबसे पहले, "गांगुली और चेतन शर्मा" की जोड़ी ने ऐसा माहौल बनाया कि कोहली की कप्तानी भारत के आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का एकमात्र कारण है और रोहित को कप्तान बना दिया। अब, वे दोनों बर्खास्त हो गए और फिर भी कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता हैं।"

 

Firstly,
the duo "Ganguly & Chetan sharma" created an environment that Kohli's captaincy is the only reason behind india not winning icc trophies & made Rohit captain.

Now,they both got sacked & still Kohli is India's best performer.
That's Karma!#ChetanSharma#Ganguly#Bcci

— Abhimanyu Singh 🇮🇳 (@TheAbhimanyu12) November 18, 2022

 

Sourav Ganguly gone ✅
Chetan Sharma sacked ✅
Kohli back in form ✅
Meanwhile kohli fans 🤣 pic.twitter.com/m6uwajWeBG

— Aman (@_aman15_) November 18, 2022

 

First Ganguly and now Chetan Sharma sacked !!!!

khao piyo aish karo mitro @imVkohli #ViratKohli𓃵 #ChetanSharma pic.twitter.com/Drg5vUKEkv

— Cric (@Lavdeep19860429) November 18, 2022

 

What a good news.....kohli is scoring runs and Chetan Sharma sacked
Finally good step bcci ...

— Sumanta Mandal (@Sumanta94348693) November 18, 2022

 

BCCI fired Chetan Sharma,
Meanwhile kohli ji Fans: 😅#ChetanSharma pic.twitter.com/n4kns2Jj7Z

— फिलासफर©™ (@battyphilo) November 18, 2022

गौर हो कि चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली पूरी वरिष्ठ चयन समिति को बर्खास्त करने के बाद बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं के पदों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नई चयन समिति के बाद टीम में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News