Ben Stokes ने नॉटिंघम में गगनचुंबी छक्का लगाकर तोड़ा गेल का बड़ा रिकॉर्ड
punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 07:11 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के मैदान पर खेले गए टेस्ट में इंगलैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इंगलैंड को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की आतिशी पारियों से टीम ने 50 ओवरों में ही हासिल कर लिया। स्टोक्स ने 70 गेंदों में 75 रन की पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए। स्टोक्स ने इसी दौरान विंडीज दिग्गज क्रिस गेल का टेस्ट करियर में छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब स्टोक्स के नाम 81 टेस्ट में 99 छक्के हो गए हैं। देखें लिस्ट-
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
107 ब्रैंडन मैकुलम
100 एडम गिलक्रिस्ट
99 बेन स्टोक्स
98 क्रिस गेल
98 जैक कैलिस
इंगलैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
99 बेन स्टोक्स
82 एंड्रयू फ्लिंटॉफ
81 केविन पीटरसन
67 इयान बॉथम
50 स्टुअर्ट ब्रॉड
बेन स्टोक्स का गगनचुंबी छक्का
That is HUGE!
— England Cricket (@englandcricket) June 14, 2022
Scorecard & Videos: https://t.co/ffFnHnaIPX
?????????????? #ENGvNZ ???? pic.twitter.com/f8zD3yeqBs
बता दें कि स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। यह बिल्कुल वैसा ही शॉट था जब रिकॉर्ड टारगेट का पीछा करते हुए बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
Seem familiar? pic.twitter.com/7xEGRpEa7c
— England Cricket (@englandcricket) June 14, 2022