बिहार के साकिबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पर जड़ा तिहरा शतक, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 04:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के खिलाड़ी सकिबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। सकिबुल गनी ने अपने फर्स्ट क्लास के डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक लगा दिया है और वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सकिबुल ने मिजोरम के खिलाफ खेले तिहरा शतक जड़ कर यह बड़ उपलब्धि अपने नाम की। सकिबुल ने तिहरा शतक लगाने के लिए 387 गेंदों का सामना किया और तिहरा शतक जड़ा।
सकिबुल गनी ने मिजोरम के खिलाफ 405 गेंदों का सामना करते हुए 341 रन की बेमिसाल पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 56 चौके और 2 छक्के लगाए। इससे पहले फर्स्ट क्लास के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय रोहेरा के नाम था। उन्होंने मध्यप्रदेश की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 267 रन की पारी खेली थी।
बाबुल कुमार के साथ जोड़े 538 रन जोड़े
बिहार की टीम एक समय पर 71 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल स्थिति में थी। ऐसे में साकिबुल गनी और बाबुल कुमार ने रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने 756 गेंदों का सामना करते हुए चौथे विकेट के लिए 538 रन की साझेदारी निभाई। यह रणजी ट्रॉफी की चौथे विकेट लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। जहां साकिबुल ने तिहरा शतक लगाया तो वहीं बाबुल कुमार दोहरा शतक लगाया।
कौन है साकिबुल गनी
साकिबुल गनी बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 सितंबर 1999 को हुआ। वह अब तक 14 लिस्ट ए मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 337 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक और एक शतक लगाया। वहीं 11 टी20 मैचों उन्होंने 192 रन बनाए हैं।
फर्स्ट क्लास डेब्यू पर उच्चतम स्कोर
341 साकिबुल गनी
267* अजय रोहेरा
260 अमोल मुजुमदार
256* बाहिर शाह
240 एरिक मार्क्स
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Pitru Paksha 2023 | इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव