हनीमून के लिए दुबई पहुंचे चहल और धनश्री, धोनी और साक्षी के साथ किया डिनर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 03:53 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों ने शादी की फोटो शेयर कर लोगो को इसकी जानकारी दी। अब यह दोनों कपल हनीमून मनाने के लिए दुबई गए हुए हैं। वहां अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने नए कपल को डिनर के लिए आमंत्रित किया। जहां धोनी और साक्षी ने शादी के बंधन में बंधे चहल और धनश्री का स्वागत किया।
चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के परिवार के साथ डिनर करने के बाद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी साक्षी के साथ चहल और धनश्री दिखाई दे रहें हैं। इसके साथ ही चहल ने कैप्शन में लिखा कि वह इससे बेहद खुश हैं। चहल की पत्नी धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पर धोनी और साक्षी का घर जैसे खाने के लिए शुक्रिया कहा।
गौर हो कि धोनी ने इस साल 15 अगस्त को क्रिकेट के हर फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। हाल ही में आईसीसी अवॉर्ड में धोनी को स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट के खिताब से नवाजा गया। आईसीसी ने दशक सर्वश्रेष्ठ टी20 और वनडे टीम में उन्हें कप्तान के तौर पर चुना है।