ISL: जमशेदपुर का खेल खराब कर सकती है चेन्नई

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 09:10 PM (IST)

चेन्नई: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के लिए प्लेऑफ की चार सीटें हैं और इनमें से दो भर चुकी हैं। अब जो दो स्थान बचे हैं, उनके लिए तीन टीमों के बीच जंग जारी है। जमशेदपुर एफसी इन्हीं में से एक है। मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर चुका है लेकिन जमशेदपुर इस दौड़ में शामिल है। अब जब जमशेदपुर को शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चेन्नई का सामना करेगी तो देखने वाली बात यह होगी कि इस मुकाबले उसकी जीत होती है या नहीं।

इधर, चेन्नई की टीम जमशेदपुर के आगे जाने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। चौथे स्थान पर काबिज मुंबई सिटी एफसी से उसके चार अंक कम हैं। ऐसी स्थिति में जमशेदपुर की टीम किसी भी हाल में अंक नहीं गंवाना चाहेगी क्योंकि हार या फिर ड्रॉ की सूरत में वह अगले दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगी।  कोच सीजर फेरांडो टीम के भविष्य को लेकर ङ्क्षचतित हैं। यहां आने से पहले उनकी टीम पुणे के हाथों 1-4 से हार गई थी। इसी हार ने उसे इस खराब स्थिति में डाला है। कोच अपनी टीम के डिफेंस से काफी ङ्क्षचतित हैं।

फेराडों को हालांकि उम्मीद है कि उनकी टीम खराब दौर से गुजर रही चेन्नई के खिलाफ अच्छा खेल दिखाएगी, जो अब तक सिर्फ 16 गोल कर सकी है। चेन्नई की बात करें तो वह जीत के साथ अपने घरेलू सीजन का समापन करना चाहेगा। खिताब की दौड़ से बाहर होने के बाद यह टीम का अंतिम रूप से तालिका में सबसे नीचे रहना तय हो गया है। इस टीम को सिर्फ दो जीत मिली है और इसके खाते में 16 मैचों से सिर्फ आठ अंक हैं। आईएसएल के पांच साल के इतिहास में यह सबसे कम अंक हैं। इससे पहले बीते सीजन में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने 11 अंक जुटाए थे। कोच जॉन ग्रेगरी की टीम उस आंकड़े को पार करना चाहेगी और खुद को शर्मसार होने से बचाने का अंतिम प्रयास करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News