जॉर्जिया के लेवान नें जीती छत्तीसगढ़ चीफ़ मिनिस्टर शतरंज ट्रॉफी ,

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 12:16 PM (IST)

रायपुर(निकलेश जैन ) छत्तीसगढ़ चीफ़ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का खिताबटॉप सीड ग्रांड मास्टर जॉर्जिया के लेवान पंट्सूलिया नें अपने नाम कर लिया है । अंतिम और दसवे राउंड में उन्होने भारत के इंटरनेशनल मास्टर अजय कार्तिकेयन से अपनी बाजी ड्रॉ खेलते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया ।

PunjabKesari

लेवान पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहे और उन्होने 7 जीत और 3 ड्रॉ से 8.5 अंक बनाए । दूसरे स्थान पर रूस के बोरिस शेवचेंकों रहे जिन्होने अंतिम राउंड में भारत के श्रीहरी एल को मात देते हुए 7.5 बनाए और बेहतर टाईब्रेक में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पोलैंड के माइकल क्रासेनकोव नें मंगोलिया के टेगमेड बट्चुलून को मात देते हुए 7.5 अंको पर तीसरा स्थान हासिल किया । भारत नें श्याम सुंदर नें हमवतन हर्षवर्धन जीबी को पराजित कर चौंथा स्थान प्राप्त किया और भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहे ।

PunjabKesari

अन्य खिलाड़ियों में 7 अंक बनाकर मंगोलिया के टेगमेड बट्चुलून,ईरान के अराश तहबाज ,भारत के अजय कार्तिकेयन ,मोहम्मद नुबेरशाह शेख ,मित्रभा गुहा और उक्रेन के नेवेरोव वालेरीय नें क्रमशः टाईब्रेक के आधार पर पांचवें से दसवां स्थान हासिल किया । भारत के उत्सब चटर्जी भारत के नवीन इंटरनेशनल मास्टर बन गए जबकि श्रीहरी एल और आर्यन वर्षने नें अपना तीसरा इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल किया । वहीं महालक्ष्मी एम सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रही । प्रतियोगिता में कुल 35 लाख रुपेय के पुरूष्कार दिये गए ।

Final Ranking after 10 Rounds

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  K rtg+/-
1 1   GM Pantsulaia Levan   GEO 2596 GEO 8,5 61,5 67 56,50 0 7 10 12,9
2 3   GM Savchenko Boris   RUS 2547 RUS 7,5 60,5 65 47,50 0 6 10 2,6
3 4   GM Krasenkow Michal   POL 2545 POL 7,5 54 58 40,25 0 7 10 0,9
4 5   GM Shyam Sundar M.   IND 2526 TN 7,5 51 55 41,25 0 6 10 -8
5 9   GM Batchuluun Tsegmed   MGL 2478 MGL 7 60,5 64,5 43,00 0 5 10 9,3
6 15   IM Tahbaz Arash   IRI 2437 IRI 7 60 65 44,00 0 4 10 15,2
7 19   IM Ajay Karthikeyan   IND 2422 TN 7 57,5 60,5 39,75 0 5 10 18,7
8 11   IM Mohammad Nubairshah Shaikh   IND 2461 MAH 7 56,5 60,5 39,00 0 5 10 -2,2
9 10   GM Mitrabha Guha   IND 2471 WB 7 56 59,5 38,25 0 5 10 2,9
10 17   GM Neverov Valeriy   UKR 2430 UKR 7 55 58 39,00 0 4 10 1,1
11 41     Omidi Arya   IRI 2309 IRI 7 50 53,5 34,25 0 6 10 11,9
12 8   GM Venkatesh M.R.   IND 2481 TN 7 50 53 35,75 0 6 10 -11,4
13 27   IM Gusain Himal   IND 2359 RLYS 6,5 57 61,5 37,50 0 4 10 20,2
14 14   GM Deepan Chakkravarthy J.   IND 2439 RLYS 6,5 56,5 61 36,50 0 5 10 0,4
15 13   IM Neelash Saha   IND 2454 WB 6,5 55 60 38,25 0 4 10 -8,2
16 48   FM Aaryan Varshney   IND 2263 DEL 6,5 55 59 36,25 0 4 20 49
17 18   IM Harshavardhan G B   IND 2429 TN 6,5 55 59 35,50 0 5 10 4,1
18 34     Utsab Chatterjee   IND 2332 WB 6,5 55 58 33,50 0 6 10 13,3
19 35   IM Rajesh V A V   IND 2331 RLYS 6,5 54 58 36,25 0 4 10 3,2
20 58     Srihari L   IND 2214 PON 6,5 54 56,5 34,50 0 5 40 142,4

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News