मुंबई इंडियंस में शामिल क्रिस लिन ने कहा - बुमराह को नहीं खेलना पड़ेगा, आगे से मिला ये जवाब

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 06:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 ऑक्शन में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बेस प्राइज पर खरीदा। मुंबई में शामिल होने के बाद उन्होंने शुक्र मनाया कि अब उन्हें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की तेज तरार गेंदों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जब बुमराह को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर जवाब दिया है। लिन को ज्यादा कीमत पर बिकने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह बेस प्राइज पर ही बिके।

क्रिस लिन का जसप्रीत बुमराह ने किया मुंबई इंडियंस में स्वागत 

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद लिन ने ट्वीट करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, मुंबई इंडियंस, बेहतरीन शहर, क्वालिटी फ्रेंचाइजी, फ्लैट विकेट, जसप्रीत बुमराह को नहीं खेलने पड़ेगा, आईपीएल 2020 का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।” उनका ये ट्वीट अभी सुर्खियों में आया ही था कि इस पर बुमराह खुद को रिप्लाई करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इसके जवाब में लिन को लिखा, हाहाहा, टीम में स्वागत है। क्रिस लीन आपको अभी भी नेट्स पर मेरा सामना करना पड़ेगा। 

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी 

खिलाड़ी टाइप कीमत
नाथन कूल्टर-नाइल बाॅलर 8 करोड़
क्रिस लिन बल्लेबाज 2 करोड़
सौरभ तिवारी बल्लेबाज 50 लाख
दिग्विजय देशमुख ऑलराउंडर 20 लाख
प्रिंस बलवंत राय सिंह ऑलराउंडर 20 लाख
मोहसिन खान गेंदबाज 20 लाख

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News