IND vs ZIM: जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले टीम बस में अभिषेक की क्लास, कोच गंभीर ने दिया सख्त संदेश, देखें वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 01:29 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद भारतीय टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है। इसी बीच टीम के चेन्नई पहुंचते ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें हेड कोच Gautam Gambhir टीम बस में ओपनर Abhishek Sharma से गंभीर और तीखी चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
यह मुकाबला 26 फरवरी को MA Chidambaram Stadium में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाना है, जो भारत के लिए करो या मरो जैसा बन चुका है।
बस में ‘लेक्चर’ का वीडियो वायरल
सोमवार को टीम के चेन्नई पहुंचने के तुरंत बाद सामने आए इस वीडियो में गंभीर और अभिषेक टीम बस में ड्राइवर के ठीक पीछे बैठकर गहन बातचीत करते नजर आए। दोनों के हाव-भाव से साफ दिख रहा था कि चर्चा काफी गंभीर थी।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ फैंस ने इसे सकारात्मक कोचिंग बताया, तो कुछ ने कैमरों के सामने इस तरह की बातचीत पर सवाल उठाए।
Gautam Gambhir started coaching Abhishek Sharma right there on the team bus. But sir, please stop this show in front of the cameras. You should have learned from Rohit Sharma how to explain things to a player, how to build their confidence, and how to bring out their best… pic.twitter.com/MmBKCRqY6d
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 23, 2026
हार के बाद बढ़ा दबाव
भारत को South Africa national cricket team के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने शुरुआत में एक चौका लगाया, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम की विफलता के चलते कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई वाली टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने टॉप ऑर्डर की नीयत और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर भी विचार कर सकता है।
खराब फॉर्म के बावजूद मिला समर्थन
हालांकि अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया है। फिर भी चेपॉक की स्पिन-अनुकूल पिच पर होने वाला मुकाबला भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
टीम पहले ही 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीताने वाले कोच की चेतावनी झेल चुकी है कि आत्मसंतुष्टि से बचना होगा। ऐसे में गंभीर और अभिषेक के बीच हुई यह चर्चा बताती है कि कोच कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

