211 करोड़ के मालिक फुटबॉलर पर पत्नी ने जड़ा आरोप- बना रखा है हाउसकीपर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 07:52 PM (IST)

जालन्धर : 211 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ इंगलैंड के सबसे अमीर फुटबॉलरों में शुमार वेन रूनी पर उनकी पत्नी कोलिन ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल वेन रूनी को बीते दिन ही एक बार में वेटर्स के साथ देर रात देखा गया था इससे भड़की कोलिन ने एक-एक कर उनपर बड़े आरोप लगा दिए। कोलिन ने साफ कहा कि रूनी ने उनकी कभी कद्र नहीं की। उसने उन्हें बस बच्चों को संभालने वाली नैनी और हाउसकीपर ही समझ रखा है। वह न तो कोई मदद करता है और न ही हाथ बंटाता है। कोलिन ने कहा कि उन्होंने अपना रिश्ता बचाए रखने के लिए बहुत मेहनत की। लेकिन रूनी इसकी परवाह नहीं करता। 

Coleen blast ‘Wayne Rooney for treating her like housekeeper

बताया जा रहा है कि रूनी का घर छोड़ते वक्त कोलिन काफी गुस्से में थी। कोलिन ने धमकी भी दी कि वह बच्चों को लेकर अपने देश ब्रिटेन लौट जाएगी। यहां तक कि वह उड़ते विमान से कूद जाएंगी। बता दें कि वेन रूनी और कोलिन रूनी फुटबॉल जगत की सबसे पॉपुलर जोडिय़ों में से एक है। दरअसल बीते दिनों रूनी को फ्लोरिडा स्थित एक बार में विकी रोसिएक नामक वेटर्स के साथ देर रात तक देखा गया था। बताया गया कि रूनी ने विकी के साथ करीब 10 घंटे बिताए। इसकी खबर जब कोलिन को लगी तो वह भड़क गई थी। 

Coleen blast ‘Wayne Rooney for treating her like housekeeper

बता दें कि रूनी का विवादों से नाता रहना कोई नई बात नहीं है। डेढ़ साल पहले शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। तब उनके साथ एक महिला लॉरा सिम्पसन भी थी। लॉरा का दावा था कि रूनी ने उनके साथ रोमांस किया था। लॉरा के खुलासे पर कोलिन भड़क गई। रूनी बड़ी मुश्किल से अपनी विवाहिता ङ्क्षजदगी बचाने में सफल हुए थे। अब वेट्र्स विकी के इस नए मामले में उनका काम और बिगाड़ दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News